इंफ्रास्ट्रक्चर
..........................................
डाईट क्या है?

प्राथमिक स्तर की शिक्षा में गुणवत्ता एवं उपलब्धि लाना एक महत्वपूर्ण कार्य है। क्योंकि यह ही वह स्तर होता है जहाँ सम्पूर्ण शिक्षा की नींव प्रांरभ होता है। अतः ऐसे प्रयास व कार्यो की आवश्यकता है, जिससे कि प्राथमिक स्तर के शिक्षको की 'क्षमता विकास÷ किया जा सके। जिसमें विषय ज्ञान, प्रशिक्षण कौशल, शिक्षण कौशल और मोटिवेशन विकसित हो सके। जिसके द्वारा वह अपने कार्य को सही व सुचारू रूप से सम्पन्न कर सके और सम्पूर्ण शिक्षा तन्त्र में वे अपना अमूल्य योगदान दर्ज करा सके।

 
 
 

इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर बुनियादी शिक्षण संस्थाओं का उन्नयन कर सन १९८८-८९ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना प्रत्येक जिले में की गई जो कि प्राथमिक स्तर पर शैक्षणिक प्रशिक्षण, शोध एवं Resource Support प्रदान करने का कार्य करते है। जिले की आवश्यकता एवं क्षमता के अनुसार अपना कार्य सम्पादित करते है।

 

website optimised for IE5+