शिक्षा के लोकव्यापीकरण के संदर्भ में विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सर्व शिक्षा अभियान द्वारा विभिन्न योजनाएॅ, प्रायोजनाएॅ चलाई जाती है। प्रारम्भिक शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु समस्त योजनाओं, प्रायोजनाओं के समुचित क्रियान्वयन तथा उनकी प्रभावशीलता का आकलन करना आवश्यक है।
शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रायोजनाओं में गुणवत्ता, प्राचीन प्रत्ययों का अर्थापन, नवीन तथ्यों की खोज तथा प्रभावशीलता का आकलन अनुसंधान द्वारा ही किया जा सकता है।
|